गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की राधा विहार कॉलोनी में मंगलवार शाम घर के बाहर मां के साथ खड़े दो भाइयों ने गली में जा रहे युवक के साथ कहासुनी के बाद मारपीट की। आरोप है कि बड़े भाई ने चाकू से युवक के चेहरे पर हमला किया। युवक के चेहरे व छाती पर चोट आई, साथ ही युवक के चार दांत टूट गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में रहने वाले सचिन सिंह मंगलवार शाम घर से बाहर जा रहे थे। जब वह घर से दूर राधा विहार कॉलोनी में पहुंचे तो सचिन अपने छोटे भाई और मां के साथ दरवाजे पर खड़ा मिला। उनकी और सचिन की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद सचिन ने उनके चेहरे और छाती पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह रोड पर गिर गए। इसके बाद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.