हरदोई, अप्रैल 19 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों ने एक युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित रामकिशोर ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल की शाम गांव के ही अभिषेक व विवेक ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट की हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में महिला व पति के साथ मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.