प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कर्नलगंज में लल्ला चुंगी चौराहे पर बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। हत्याकांड को दो बेटों ने मिलकर अंजाम दिया था। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने एक हत्यारोपी अखिलेश उर्फ शिवा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि अखिलेश ने 13 जून की सुबह खुद फोन से अपने पिता 70 वर्षीय राम दुलारे कोरी को मिलने के लिए बुलाया था। लल्ला चुंगी चौराहे पर पहुंचकर उसका इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उसने अपने दूसरे भाई के साथ पहुंचकर पिता के सीने में गोली मार दी थी। जांच में यह भी पता चला है कि पिता की ओर से सभी छह बेटों पर वाद दायर किया गया था। न्यायालय के आदेश पर सभी को 800 रुपये प्रति महीने गुजारा भत्त...