रुद्रपुर, मई 1 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों पर बाइक में आए लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रुद्रपुर स्थित ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो सगे भाइयों से मारपीट का मामला सामने आया है। आजाद नगर निवासी संजय सागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 23 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे उसका पुत्र राजशेखर अपने भाई आनंद सागर को बुलाने के लिए गली में गया था। जहां कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। जब दोनों भाई अपने घर के गेट पर पहुंचे तभी पीलीकोठी निवासी जोजो गुप्ता उर्फ ऋषभ गुप्ता, कन्हैया गुप्ता और विक्रम बंगाली बाइक से घर के बाहर पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने दोनों भाइयों को घर के गेट से खींच लिया और पत्थरों व लोहे की रॉड से हमला...