रुद्रपुर, फरवरी 17 -- नानकमत्ता। महिला ने पति व जेठ के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। रजविन्दर कौर पत्नी सोना सिंह निवासी ग्राम देवीपुरा ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 11 जनवरी को उसके पति सोना सिंह तथा जेठ हरवंश सिंह ग्राम खमरिया से वापस घर ग्राम देवीपुरा लौट रहे थे। ग्राम ज्ञानपुरगौड़ी के जंगल में ग्राम देवीपुरा निवासी अंग्रेज सिंह, कृष्ण सिंह पुत्र रंजीत सिंह उर्फ कन्नू, बलदेव सिंह पुत्र जीत सिंह, मलकीत सिंह पुत्र अजीत सिंह, ग्राम गौड़ी निवासी राजू सिंह पुत्र पूरन सिंह ने उसके पति व जेठ से गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट की। दोनों हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को खटीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र पंत ने बताया कि पुलिस ने रजविंदर कौर की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.