दो भाइयों के विवाद में छात्रों की बढ़ी चिंता
सोनभद्र, अप्रैल 13 -- रेणुकूट। क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित बाबूराम सिंह महाविद्यालय में चल रहा दो भाइयों के बीच का विवाद अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। इस पारिवारिक विवाद का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा पर पड़ रहा है। इससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में नजर आ रहा है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे ही बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षक और नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, उप जिलाधिकारी के आवास पहुंचे। पूरे मामले से अवगत कराया। उप जिलाधिकारी ने सभी को आश्वासन देते हुए थाना प्रभारी और पुलिस उपाधीक्षक से इस संबंध में बातचीत करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.