दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन जख्मी
मधुबनी, मई 15 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा गांव में शुक्रवार को नया घर निर्माण के दौरान खिड़की देने को लेकर दो भाइयों के परिवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प हो गई। घटना में अयूब, मजलूम समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जाता है कि इब्राहिम के बड़े और छोटे बेटे के परिवार के बीच वार्ड संख्या 12 से 13 के बीच नया घर बनाने को लेकर विवाद गहरा गया। नए जमीन पर निर्माण हो रहे घर के लिए खिड़की देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- घर पर ईंट फेंकने के विवाद में हिंसक झड़प, आठ घायल दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बाबूबरही अस्पताल पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.