दो भाइयों के घर सेंध कर लाखों के जेवर समेत नकदी चोरी
कौशाम्बी, जून 13 -- पिपरी थाने के आलमपुर गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो भाइयों के घरों को निशाना बनाते हुए सेंधमारी कर नकदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिया। सुबह जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आलमपुर निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र मुंशी लाल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर उनके और उनके भाई महेश कुमार गुप्ता के घर में सेंध लगाकर घुस गए। चोरों ने कमरों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा देख होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- डेढ़ लाख से अधिक की नकदी-जेवरात चोरी, अज्ञात पर मुकदमा घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.