भागलपुर, मार्च 29 -- सजौर थाना क्षेत्र के रजनपुर में शुक्रवार की रात दो भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में घायल रामप्रवेश सिंह पिता सीताराम मंडल को सजौर पुलिस ने इलाज के लिए शाहकुंड रेफरल अस्पताल भेजा है। घायल रामप्रवेश ने सजौर थाने में आवेदन दिया है। उसमें उन्होंने भाइयों से जमीन विवाद के चलते गांव में ही भोज खाने के दौरान मारपीट और गोली मारकर घायल करने की बात लिखी है। उन्होंने पुराने जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गोलीबारी करने के मामले में मंझले भाई दीपक कुमार समेत पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। घटना को लेकर शनिवार को कानून व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार एफएसएल की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल पर गोलीबारी का साक्ष्य नहीं मिला है। आवेदन पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी...