संवाददाता, अक्टूबर 4 -- यूपी के बांदा में नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर शव गड्ढे में छिपाने के मामले में पुलिस ने दंपति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों बच्चों के शव 30 सितंबर को घर के पास पानी भरे गड्ढे से बरामद हुए थे। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक अक्तूबर की देर रात पूर्व मंत्री के बेटे समेत नौ लोगों के हत्या व साजिश का मुकदमा दर्ज किया है। तीन अक्तूबर को पुलिस ने दंपति समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर लिया है। हालांकि घटना से जुड़े चार आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एक आरोपी तो अपनी सफाई के वीडियो भी जारी कर रहा लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। गांव पहुंचे एएसपी शिवराज ने पीड़ित परिवार से बात ...