गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- रेवाड़ी,संवाददाता। मार्च 2019 में जिले के गांव लिसाना में नाली के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. सुनीता ग्रोवर की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव लिसाना निवासी हंसराज ने बताया था कि उनके ताऊ के लडक़े धर्मबीर व कमल का गांव के ही राजेन्द्र के परिवार के साथ गंदे पानी की नाली को लेकर पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। 30 मार्च 2019 को सुबह करीब 10:30 बजे दिनेश, देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू, उनकी पत्नियां शीतल व ममता तथा राजेन्द्र की पत्नी माया ने मिलकर धर्मबीर व कमल के साथ झगड़ा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां देवेन्द्र उर्फ ढिल्लू ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ चा...