मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- बोचहां(मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। बोचहां थाना क्षेत्र की करणपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड 6 में शुक्रवार की सुबह दो भाइयों के विवाद में तीसरे भाई की जान चली गई। मृतक रामबाबू सहनी (35) मूकबधिर था। दो भाइयों के बीच मारपीट होते देख वह बीच बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान धक्का लगने से गिरने से उसकी मौत हो गई। उधर, बेटे का शव देखकर सदमे में मां पुकारी देवी (65) ने भी दम तोड़ दिया। चार भाइयों में रामबाबू छोटा था। मां-बेटे की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो भाई दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। मां पुकारी देवी बीमार थीं। इसको लेकर एक भाई चंद्रमणि दिल्ली से घर आया था। घर पर मनोज और रामबाबू रहते थे। पुकारी देवी के साथ रामबाबू रहता था। गु...