महोबा, जून 8 -- महोबकंठ, संवाददाता। आरक्षी भर्ती परीक्षा देने आए युवक और उसके शिक्षक भाई की घसान नदी में डूबने से मौत हो गई है। दो भाईयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। फतेहपुर जिले के थाना चांदपुर के बिजौली गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पनवाड़ी के नैपुरा गांव में स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षक था। वह अपने परिवार के साथ पनवाड़ी में किराए के मकान में रहता था। जितेंद्र के 30 वर्षीय भाई रंजीत अपने छोटे भाई राजा उर्फ राजकुमार की आरक्षी भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए लाया था। यह भी पढ़ें- भाइयों के शव गांव पहुंचने पर मची चीत्कार तीनों भाई रविवार को महोबकंठ थाना के ऐतिहासिक झारखंड धाम में दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन के पहले तीनों भाई और जितेंद्र का साला 22 वर्षीय दिलीप पुत्...