फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- खैरगढ़, प्रयागराज के पचदेवा ग्राम सभा स्थित ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर बुधवार शाम पुरुषोत्तम एक्सप्रेस की चपेट में आने से खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक और उसके ममेरे भाई की मौत हो गई थी। गुरुवार देर रात परिजन दोनों के शव लेकर गांव वापस लौटे। शुक्रवार को भी पूरे गांव में चुल्हे नहीं जले। देर शाम अंतिम संस्कार के लिए दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो कई आंखे नम हो गई। गांव पृथ्वीपुर निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र गिर्राज सिंह बुधवार सुबह अपनी मां सीता देवी, छोटे भाई कृष्ण कुमार, मौसी रेखा देवी पत्नी जयंत कुमार और अपने ममेरे भाई अजय एवं भाभी पूजा के साथ कोलकाता अपने ममेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। यह भी पढ़ें- अलग अलग हादसों में ट्रेन से गिरकर दो लोगों की मौत, पेज 3 प्रयागराज ...