दो भर्ती परीक्षाओं की मास्टर सेट उत्तरकुंजी जारी
लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय में शिक्षक संवर्ग के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की मास्टर सेट उत्तर कुंजी शनिवार को जारी कर दी है। इसी के साथ ही सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा की मास्टर सेट उत्तरकुंजी जारी की गई। इससे पहले दोनों की अनंतिम उत्तरकुंजी जारी करते हुए आपत्तियां और सुझाव लिए गए थे। इसे आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.