लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार को तीन भर्तियों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया। इसमें अनुदेशक स्टेनोग्राफी (हिंदी) के आठ, सहायक प्रशिक्षक (एथलेटिक्स) के एक और नर्स/कंपाउंडर/वार्डेन के सात पदों का परिणाम है। भर्ती का अंतिम चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर देखा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...