पाकुड़, फरवरी 18 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर गांव में मंगलवार को दो बच्चे किसी प्रकार पास के गांव बागशीशा से चलते हुए यहां पहुंच गए थे। दोनों बच्चे अपनी सही पहचान बताने में सक्षम नहीं थे। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई। मामले की सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी सार्वजनिक की गई। सूचना मिलने पर दोनों बच्चों के पिता थाने पहुंचे और आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चों को सकुशल अपने साथ ले गए। गौरतलब है कि गोपालपुर में इन दिनों फुटबॉल खेल का आयोजन चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों बच्चे संभवतः किसी बड़े बच्चे के साथ वहां आ गए होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.