फरीदाबाद, जून 15 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। थाना मुजेसर और थाना छायंसा की पुलिस टीमों ने दो भगोड़ा घोषित बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजेसर गांव निवासी पंकज और पलवल के कोंडल गांव निवासी राहुल उर्फ नेपाल के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के पुलिस ने बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी पंकज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि आरोपी राहुल उर्फ नेपाल को जमानत दे दी। यह भी पढ़ें- मोबाइल छीनने के बाद बाइक चोरी करने वाले आरोपियों को दबोचा यह भी पढ़ें- भगौड़ा अपराधी दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...