दो ब्लॉकों के बीच बटे गांव के लोगों को समस्या
कानपुर, जून 1 -- रसूलाबाद, संवाददाता। कानपुर देहात जिले में एक ऐसा गांव है जो दो पंचायतों में बंटा हुआ है तथा गांव के आधे लोग रसूलाबाद ब्लॉक से जुड़े हुए हैं, जबकि आधे लोगों को झींझक ब्लॉक तक जाना पड़ता है। इससे गांव के लोग सालों से परेशान हैं।कवायद के बाद एक गांव को एक ब्लॉक नहीं मिल सका है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि गांव में दो प्राइमरी स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। एक रसूलाबाद व दूसरा झींझक ब्लॉक का है। कानपुर देहात जिले का शाहपुर गांव आजादी के बाद से आज तक दो ब्लाकों में बंटा हुआ है। शाहपुर गांव की आबादी तीन हजार के आसपास है। आधा गांव रसूलाबाद ब्लॉक के शाहपुर महेरा ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है, जबकि बाकी हिस्सा झींझक ब्लाक के रतनपुर पंचायत से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी शिरोमणि सिंह, रोहित सिंह, भरत पाण्डेय, बड़े सिंह ने कहाकि काफी सालों से य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.