वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शासन के निर्देश पर बनारस सहित प्रदेश में चैरिटेबल ब्लड बैंकों की जांच हुई थी। इसमें बनारस में दो ब्लड बैंकों में गड़बड़ी मिली है। कहीं डोनर का रिकॉर्ड नहीं मिला, तो कहीं डोनेशन कैंप सहित अन्य की जांनकारी नहीं थी। गड़बड़ी मिलने पर कंदवा स्थित कालिंदी चैरिटेबल ब्लड सेंटर और छित्तुपुर स्थित बनारस चेरिटेल ब्लड सेंटर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इनके संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से बनारस सहित प्रदेश के अन्य जिलों में चैरिटेबल ब्लड बैंकों की जांच हुई थी। मेरठ में 18, गाजियाबाद में 11, बुलंदशहर में पांच, बागपत एक, गौतमबुद्ध नगर एक और वाराणसी में छह चेरिटेबल ब्लड बैंकों की जांच की गई। इसमें डोनर और रिसीवर का रिकॉर्ड, ब्लड स्टॉक की स्...