जहानाबाद, जून 15 -- करपी, निज संवाददाता। बंसी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में छापा मारकर पुलिस ने दो बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुबारकपुर गांव निवासी मनीष कुमार तथा खटांगी गांव निवासी रामाधार कुमार मुबारकपुर गांव में दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पैदल जा रहे थे। गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- 55 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...