दो बैंक खातों से 16.89 लाख रुपये यूपीआई के जरिए निकाले
पीलीभीत, अगस्त 17 -- बीसलपुर। नगर के प्रमुख सर्राफा व्यवसायी एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष के बैंक खातों से 16 लाख से अधिक की नगदी साइबर ठगों ने निकाल ली। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी सराफा व्यवसायी राकेश चंद्र मित्तल ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि अज्ञात साइबर ठगो ने यूपीआई के माध्यम से उनके एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के खातों से कुल 16 लाख 89 हजार 589 रुपये निकाल लिए।
जांच की प्रक्रिया आरोप है कि विगत 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से कुल 6 लाख 14 हजार 516.80 रुपये की रकम 13 अलग-अलग लेनदेन में निकाल ली गई। आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग खाते से भी यूपीआई के माध्यम से 10 लाख 75 हजार 72.27 रुपये की रकम 22 अलग-अलग लेनदेन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.