शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- खुटार,संवाददाता। रजमना गांव निवासी गिरीश शुक्ला के पुत्र विकास शुक्ला ने साइबर क्राइम के संबंध में ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि, उसके बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मलिका व उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा सौफरी में अलग-अलग दो खाते संचालित हैं। उसके बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता से तीन बार में 36 हजार 8 सौ 48 रुपए अलग अलग दिनांक को चोरी कर लिए गए। साथ ही उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के खाता से आठ बार में 97 हजार 4 सौ 20 रुपए अलग अलग दिनांक को साइबर क्राइम से चोरी कर लिए गए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: मोबाइल चोरी के बाद खाते से 1.38 लाख की साइबर ठगी, पीड़ित ने थाने में की शिकायतसाइबर क्राइम की रिपोर्ट विकास शुक्ला ने 20 जुलाई को अपने मोबाइल पर जब मैसेज देखे तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्होंने दोनो बैंको की शाखा पहुंचक...