फरीदाबाद, मई 27 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के अलग-अलग दो बैंक खातों से करीब पांच लाख रुपये निकाल लिए। थाना साइबर अपराध सेंट्रल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर फरीदाबाद की पुरी प्राणायाम सोसाइटी निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 मई की सुबह उनके मोबाइल पर एचडीएफसी बैंक खाते से 1.99 लाख रुपये और दो बार 50-50 हजार रुपये कटने के मैसेज आए। इसके कुछ देर बाद आईसीआईसीआई बैंक के खाते से भी दो बार 50-50 हजार रुपये निकलने के संदेश मिले। वहीं इससे पहले सात मई को उनके पंजाब नेशनल के खाते से भी 99 हजार रुपये निकल चुके थे। पीड़ित ने बताया कि उन्हें किसी ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं थी। शक होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंब...