दो बैंक खाता से 3.26 लाख का साइबर फ्राड
आजमगढ़, अगस्त 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के असरगांव निवासी अनिल कुमार के दो बैंक खाता से फ्राड कर कुल 3.26 लाख रुपये निकाल लिया गया। पुलिस अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। अनिल कुमार दिल्ली में रहते है। उनका एक्सिस बैंक और बैंक आफ महाराष्ट्रा में बैंक खात है। तीन माह पूर्व साइबर ठगो ने एक्सिस बैंक खाता से छह ट्रांजेक्शन से 2.76 लाख रुपये, बैंक आफ महाराष्ट्रा से 50 हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर पीड़ित बरदह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.