बेगुसराय, मार्च 13 -- नावकोठी। पुलिस ने अलग-अलग गांवों से दो बैंक ऋणी तथा एक गैरजमानती वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी रजाकपुर के रामौतार पासवान के पुत्र उपेन्द्र पासवान तथा पहसारा के स्व. बनारसी सिंह के पुत्र रमेश सिंह तथा सुरेश सिंह हैं। रमेश सिंह तथा सुरेश सिंह इन दोनों पर बैंक द्वारा नीलाम वाद दायर है। इन पर बिहार ग्रामीण बैंक पहसारा द्वारा प्रदत्त केसीसी ऋण का क्रमशः 4,39,729 रुपये तथा 3,53,609 रुपये बकाया है। इन लोगों के द्वारा बैंक को बकाया राशि वापस नहीं किये जाने से प्रबंधक ने नीलाम पत्र वाद दायर किया था। इस कार्रवाई में एसआई रंजीत कुमार, बीके ओझा सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...