दो बैंकों का था ऋण, परेशान होकर मजदूर ने लगा ली फांसी
मैनपुरी, मई 19 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला गुरबख्श में मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह छह बजे घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र का आरोप है कि उसके पिता पर दो बैंकों का ऋण था। ऋण अदा न होने पर बीते तीन दिन से बैंक के कर्मचारी लगातार घर आकर प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नगला गुरुबख्श निवासी 55 वर्षीय रामचंद्र कश्यप पुत्र रामभरोसे कश्यप मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार की सुबह छह बजे खेतों पर पेड़ पर फांसी लगा ली। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के पुत्र सुमित कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.