हजारीबाग, मई 23 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। दो बेसहारा बच्चों को शिक्षा देने के लिए पेसरा के लिटिल फ्लावर विद्या मंदिर स्कूल ने गोद लिया है। बेसहारा हो चुके बच्चों को पढ़ाई कराने के लिए स्कूल ने एक अनूठा मिसाल पेश किया है। बताया जाता है कि करीब 20 दिन पूर्व कलहाबाद निवासी कुलदीप पांडेय की मृत्यु हो गई। वह उड़ीसा में दैनिक मजदूरी का काम कर कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक परिवार का इकलौतो कमाऊ व्यक्ति था। इसकी मौत के परिवार में आर्थिक संकट आ जाने से उसके बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी।

बच्चों को गोद लेने का निर्णय स्कूल निदेशिका मंजू कुमारी ने बताया कि विक्की पांडेय और सत्या पांडेय दोनों भाइयों की पिता की मृत्यु के बाद परिवार के आर्थिक हालात को देखते हुए दोनों बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ सुविधाएं देने की पहल की गई है। ताकि आर्थिक बोझ में...