हाथरस, मार्च 30 -- . सिकंदराराऊ/हसायन/मुरसान/हाथरस। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (प्रयागराज) द्वारा जारी पीसीएस परीक्षा परिणाम में जिले के प्रतिभावान युवाओं ने शानदार सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मुरसान, हसायन और सिकंदराराऊ क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने विभन्नि पदों पर चयनित होकर गौरव बढ़ाया है।मुरसान क्षेत्र के गांव पटैनी निवासी रश्मि ने तहसीलदार के पद पर चयनित होकर सफलता प्राप्त की है। रश्मि के पिता ओमवीर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में निरीक्षक के पद पर सहारनपुर में तैनात हैं, जबकि भाई गगन राज सासनी ब्लॉक के परिषदीय वद्यिालय में सहायक अध्यापक हैं। रश्मि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए बताया कि उन्होंने स्व-अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।गुंजन कुमारी ने डिप्टी जेलर पद पर पाई 14वीं रैंकह...