दो बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, सांसद ने किया सम्मानित
मोतिहारी, जून 25 -- आदापुर। क्षेत्र की दो प्रतिभाशाली बेटियों की सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। महुअवा थाना क्षेत्र के धपहर गांव निवासी विनोदानंद प्रसाद यादव की पुत्री अंजलि प्रिया के ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा छौड़ादानो प्रखंड के जीतपुर निवासी उमेश कुमार की पुत्री पूजा कुमारी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर चयनित होने पर पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सांसद डॉ. जायसवाल ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि अंजलि प्रिया और पूजा कुमारी ने अपने अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि यह साब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.