प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 27 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा कोतवाली के काजीपुर करम हुसैन गांव निवासी मो. रफीक की 17 वर्षीय बेटी गुड़िया किसी बात को लेकर नाराज हुई और जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह हथिगवां के बेती गांव निवासी राम कुमार की 10 वर्षीय बेटी ने धोखे से दवा की अधिक खुराक खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई तो उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...