दो बूंद जिंदगी की, हर बच्चे तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी : सुधीर मंगलेश
रामगढ़, जून 28 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के सिरु पोलियो बूथ में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दुलमी प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। इस अवसर पर सुधीर मंगलेश ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि आने वाली पीढ़ी इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सके।उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं और किसी भी बच्चे को इस अभियान से वंचित न रहने दें। यह भी पढ़ें- बहेरी में पल्स पोलियो अभियान के तहतअबच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.