दो बुजुर्गों ने पुल से गंगा-यमुना में लगाई छलांग
प्रयागराज, अगस्त 30 -- शहर में रविवार को गंगा और यमुना में छलांग लगाकर दो बुजुर्गों ने जान देने की कोशिश की। यह सौभाग्य रहा कि बाढ़ राहत में ड्यूटीरत चतुर्थ वाहिनी पीएसी के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों बुजुर्ग को बचा लिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। घटना के पीछे बीमारी और मानसिक तनाव कारण बताया जा रहा है। फाफामऊ पुल से रविवार सुबह करीब दस बजे कीडगंज निवासी 70 वर्षीय रामचंद्र ने छलांग लगा दी। राहगीरों के शोर मचाने पर पुल के नीचे ड्यूटीरत पीएसी के मुख्य आरक्षी चंद्रमोहन सरोज और आरक्षी दीपू मौर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरबोट से पहुंचकर सकुशल बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- बाढ़ में फंसे बुजुर्गों के लिए फरिश्ता बनी वायुसेना कीडगंज पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पिछले कुछ वर्षों से रामचंद्र बीमारी से परेशान हैं।वहीं दूसरी तरफ दोपहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.