दो बीवियों के साथ तीन-तीन दिन बिताएगा पति, एक दिन चलेगी अपनी मर्जी
रामपुर, जुलाई 21 -- दढ़ियाल, (रामपुर), संवाददाता। दो पत्नियों के बीच फंसे एक शख्स के पारिवारिक और आर्थिक विवाद को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत ने एक अनोखा और अजब फरमान सुनाया है। घंटों चले मंथन के बाद सर्वसम्मति से लिखित फैसला हुआ कि पति सप्ताह के तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ अलग-अलग बिताएगा, जबकि सातवां दिन उसकी अपनी मर्जी पर निर्भर करेगा। पहली पत्नी की उपेक्षा और खर्च न मिलने की पुलिस से की शिकायत पर दोनों पक्षों के परिजन और गणमान्य लोग समझौते के लिए बैठे थे, जिसके बाद आया पंचायत का यह फैसला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला दढ़ियाल चौकी क्षेत्र का है। युवक की पहली शादी 14 साल पहले उत्तराखंड की एक युवती से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। शादी के लगभग 10 साल बाद बेटे की चाहत में युवक ने पहली पत्नी की सहमति के बिना दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.