दो बीबियों के रहते तीसरा निकाह करने पहुंचा मंजर, लौटाई गई बारात
धनबाद, जून 12 -- दो बीबियों के रहते तीसरे निकाह की मंशा लेकर बाघमारा के लूतीपहाड़ी पहाड़ी पहुंचे मंजर अंसारी को निराशा हाथ लगी। दूसरी बीबी के विरोध के बाद बिना निकाह कराए ही बारात को बैरंग लौटा दिया गया। इसको लेकर बुधवार की रात बाघमारा थाना में हाईवोल्टेज ड्रामा भी हुआ। मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी मंजर अंसारी की दूसरी बीबी आसमीन परवीन ने बाघमारा थाना पहुंचकर पति के तीसरे निकाह का विरोध किया। उसने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 20 जुलाई 2019 को मंजर अंसारी के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से हुआ था। निकाह के दौरान उसके पिता ने नकद राशि, जेवरात और अन्य सामान दिए थे। एक वर्ष तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति, देवर और सास-ससुर मिल कर उसे प्रताड़ित करने लगे। आसमीन ने बताया कि बाद में उसे जानकारी मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.