साहिबगंज, अप्रैल 8 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । प्रखंड के अगलोई माठ में आग लगने से करीब दो बीघा जमीन पर लगे गेहूं फसल जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार को अगलोई के लोगों को गेहूं के खेत में आग की लपटे व धुआं उड़ाते देख होश उड़ गए। अगलोई के किसानों ने भागे भागे घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर देखा कि अगलोई गांव के मनीरूल इस्लाम व मो. अलाउद्दीन के गेहूं खेत में आग लगी है। गेहूं फसल धू-धू कर जल रहा है। अगल बगल के खेत के किसानों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि जबतक आग को बुझा पाते तबतक उक्त दोनों किसानों की गेहूं फसल जल चुका था। उक्त दोनों किसानों ने बरहड़वा सीओ से जांच कर उचित मुआवजा भुगतान करने की गुहार लगाई है। तीन दिन पहले बीते रविवार को प्रखंड के पलासबोना पंचायत में गेहूं के खेत में आग लगने से लगभग 40 स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.