समस्तीपुर, जनवरी 28 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप सोमवार को मो मुनाजिर, फाजिल रहमान एवं जया अहमद सहित अन्य किसानों के करीब दो बीघा खेतों में लगी ई करी जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लोगों ने बताया कि इकरी के खेत से आग की उठती लपट देखकर जब तक लोग वहां पहुंचे आग बेकाबू हो गया और सारा एकरी जलकर राख हो गया। हालांकि कल्याणपुर थाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया परंतु तब तक एकरी जलकर राख हो गई थी। किसानों ने हजारों रुपए के नुकसान होने की बात बताई है। इस घटना की पुष्टि स्थानीय सरपंच मो लाल बाबू ने भी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.