दो बीघा खेत के विवाद में भट्ठा व्यवसायी की मौत, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 19 -- धियरई। ग्राम शिरोमणिनर में दो बीघा खेत के विवाद में हुई मारपीट के बाद घायल भट्ठा संचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर घायल विद्याप्रकाश ने गुरुवार देर रात लगभग तीन बजे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। ग्राम शिरोमणिनगर निवासी 48 वर्षीय विद्याप्रकाश का गांव के ही श्याम से खेत संबंधी विवाद चल रहा था। मृतक के भतीजे चंदन ने बताया कि भट्ठे के पीछे स्थित करीब 10 बीघा खेत में से लगभग दो बीघा भूमि विद्याप्रकाश की थी। आरोप है पूरा खेत श्याम का पक्ष जोत रहा था। करीब एक माह पहले विद्याप्रकाश ने तहसील में प्रार्थना पत्र देकर भूमि की पैमाइश कराने की मांग की थी। राजस्व टीम द्वारा नाप-जोख में लगभग दो बीघा भूमि विद्याप्रकाश के हिस्से में मिली थी। गुरुवार शाम करीब चार बजे श्याम अपने साथियों के साथ खेत जोतने पहुंचा, जिसका विद्याप्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.