विकासनगर, मार्च 6 -- जिला टॉस्क फोर्स ने शुक्रवार को विकासनगर क्षेत्र में बाल श्रम उन्मूलन के लिए अभियान चलाया। टीम ने 12 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो बाल श्रमिकों को प्रतिष्ठानों से मुक्त करवाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजय वर्मन के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। मंडी चौक के पास एसके स्टील में 14 वर्षीय और लाइन जीवनगढ़ के पास महिंद्रा जैनियून स्पियर पार्ट से 12 वर्षीय बालक कार्य करते हुए पाए गए। टीम ने दोनों को मुक्त करवाया। श्रम प्रवर्तनअधिकारी ने कोतवाली में शिकायत दी। बाल श्रमिकों को कॉउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने बताया ढकरानी निवासी एसके स्टील के संचालक शहजाद और चकराता रोड निवासी महिंद्रा जैनियून स्पियर पार्टस के संचालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.