सिमडेगा, अप्रैल 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कुरडेग पुलिस ने दो बालू तस्करों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। डीएसपी हेड क्वार्टर रणवीर सिंह ने बताया कि कुरडेग पुलिस को सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ की तरफ से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर लेकर दो बालू तस्कर सुजीत तिर्की और तोबियस लोहरा कुरडेग की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आलोक में कुरडेग थाना प्रभारी दलबल के साथ छापामारी करते हुए भलमंडा गांव के पास से दोनों बालू तस्करों को गिरफ्तार करते हुए बालू लदे ट्रैक्टर जब्त कर लिया। जिसके बाद अवैध बालू तस्करी मामले में जिला खनन अधिकारी के द्वारा इन दोनों बालू तस्करों के खिलाफ कुरडेग में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस आज दोनों बालू तस्करों को जेल भेज दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...