अंबेडकर नगर, सितम्बर 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला खेल कार्यालय की ओर से एकलव्य स्टेडियम में चयन ट्रायल्स हुआ। इसमें बैडमिंटन के दो बालिका सहित आठ खिलाड़ियों को चयन क्षेत्रीय खेल कार्यालय यानि मंडलीय चयन ट्रायल्स के लिए किया गया। जिले में चयनित खिलाड़ियों को मंडल ने भेजा जाएगा। मंडल में चयनित होने पर आगामी ने प्रयागराज में होने वाले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करने का मौका मिलेगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि सब जूनियर बैडमिंटन बालक वर्ग में नाज अहमद, सिद्धान्त चौधरी, रौनक, गौरव, फाहाद इरशाद और आदित्य प्रजापति का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग में तेजस्विनी भट्ट और जागृति तिवारी का चयन किया गया हैजिला स्तर का चयन ट्रायल्स कल:प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के लिए बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स के लिए जिला व मंडल स...