बांदा, अप्रैल 8 -- बांदा। जनपद में बुधवार को सुबह से तेज धूप निकली। किसान खेतों में फसलें सुखाने पहुंचे। फसलों को उलटने-पलटने के दौरान ही तेज वर्षा शुरू हो गई। करीब दस मिनट तेज बारिश में पूरी फसलें फिर भीग गईं। किसान घर पहुंचे तो कुछ ही देर में धूप निकल गई। दोपहर में करीब 12 बजे फिर दस मिनट तक कहीं तेज तो कहीं हलकी वर्षा हो गई। दोपहर बाद फिर तेज धूप निकली, लेकिन शाम होते-होते फिर आसमान में बादल छाने लगे। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश शाह ने बताया कि अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। किसान जैसे ही धूप निकले और फसलें सूखी हों तो तुरंत मड़ाई कर अनाज व भूसा घर ले जाए। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से तापमान कम हुआ है। बुधवार को अधिकतम 30 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अप्रैल माह ...