बांदा, मई 15 -- बांदा। मंडलायुक्त और कैबिनेट मंत्री के पत्राचार के बाद भी चित्रकूट जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में करीब 25 वर्षों से जमे चकबंदी विभाग के कनिष्ठ लिपिक लवलेश कुमार जमे हुए हैं। मामले को लेकर चकबंदी आयुक्त लखनऊ को भी पत्र भेजा गया है। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम अजीत कुमार ने सात मई को तीसरी बार सख्त रिमाइंडर जारी करते हुए डीएम चित्रकूट पुलकित गर्ग को लिपिक को तत्काल अवमुक्त कर बांदा भेजने के निर्देश दिए हैं।

शिकायतों का क्रम चकबंदी विभाग के कनिष्ठ लिपिक लवलेश कुमार वर्ष 2000 से चित्रकूट जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में तैनात बताए जा रहे हैं। इस दौरान उनका दो बार बांदा निदेशालय स्थानांतरण भी हुआ, फिर भी उन्हें वहां से अवमुक्त नहीं किया गया। उनकी तैनाती को सवाल उठाते हुए लगातार शिकायतें हो रही हैं।

कैबिनेट मंत्री की कार्रवाई चित्रकूट जि...