कौशाम्बी, मार्च 9 -- जिला पंचायत की बैठक दो बार स्थगित होने के बाद अब 13 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में होगी। जानकारी देते हुए अपर मुख्य अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि बैठक एक बार कोरम के आभाव में तो दूसरी बार डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के चलते स्थगित हो चुकी है। अब बैठक के लिए 13 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने जिला पंचायत के समस्त जन प्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को बैठक में समय से उपस्थित होने का आवाहन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.