शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अलग-अलग दिनों में दो बार छात्रा का रास्ता रोककर अश्लील हरकतें कीं। लगातार घटनाओं और धमकियों से डरी छात्रा ने मंगलवार को अपनी दादी के साथ थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता 16 वर्षीय छात्रा है और कक्षा 11 में पढ़ती है। उसने बताया कि 9 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। हाईवे पर झाले के पास एक युवक ने उसे रोक लिया और साइकिल पकड़ने की कोशिश करते हुए अश्लील टिप्पणी की। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। घटना से सहमी छात्रा पास के एक घर में चली गई और बाद में स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को जानकारी दी।इसके बावजूद आरोपी के हौसले कम नहीं हुए। 11 अप्रैल 2026...