मुजफ्फरपुर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि में शनिवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में सत्र 2021-24 और सत्र 2022-25 के छात्रों की विशेष परीक्षा पर चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि परीक्षा में दो बार फेल होने पर विद्यार्थियों का नामांकन रद्द किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू : पुराने कोर्स के परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया स्थगितबैठक के दौरान बैठक के दौरान एक सदस्य ने कहा कि सत्र 2021-24 और सत्र 2022-25 के इन छात्रों का फिर से स्नातक में नामांकन कराकर परीक्षा लेनी चाहिए, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी। तय किया गया कि पार्ट वन और टू में जो पास और प्रमोटेड छात्र हैं उनकी ही पार्ट थ्री की विशेष परीक्षा होगी। मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार, रजिस...