नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- किसी की कामयाबी अक्सर एक रात की बात नहीं होती, बल्कि बरसों की मेहनत, हार, फिर उठ खड़े होने की जिद का नतीजा होती है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में गोरखपुर की इशिता शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 26 हासिल कर वो कर दिखाया, जो उन्होंने बारहवीं पास करते ही खुद से वादा किया था। खास बात यह है कि यह मुकाम उन्हें पहली या दूसरी नहीं, बल्कि चौथी कोशिश में मिला। इससे पहले दो बार प्रीलिम्स में ही नाकामी हाथ लगी, और तीसरी बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद महज 14 नंबरों से फाइनल लिस्ट से बाहर रह गईं। जहां ज्यादातर उम्मीदवार ऐसे झटकों के बाद हिम्मत हार बैठते हैं, वहीं इशिता ने हर नाकामी को सुधार का मौका बनाया और दोबारा तैयारी में जुट गईं।बचपन का सपना इशिता के लिए सिविल सेवा में जाने की चाहत कॉलेज या ग्रेजुएशन के बाद पैद...