बलिया, सितम्बर 2 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में दो बार मोबाइल टॉवर पर चढ़कर परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने वाले युवक के खिलाफ अब केस दर्ज किया गया है। युवक की मां ने जान मारने की धमकी देने और 35 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए बेटे पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जमीन कब्जा करने से रोकने पर मां को पीटा, केस दर्जमामले का विवरण फत्तेसागर पोखरा मुहल्ला निवासी कुलवंती मंगलवार की देर शाम अपने पति राजगृही वर्मा के साथ कोतवाली पहुंची। उन्होंने अपने बड़े बेटे धनजी वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया। बताया कि परिवार के पास आजीविका के लिए मात्र 18 कट्ठा खेत ही है, जिससे वह खेती करती हैं और उनके पति बाजार में सब्जी बेचकर तीन बच्चों की परवरिश करते हैं। आरोप लगाया कि धनजी पिछले चार वर...