नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दो बार खोया पिंक स्मार्ट कार्ड तो फिर एक साल तक नहीं मिलेगा बसों में मुफ्त सफर - पहली बार में फ्री, तो दोबारा पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए देना होगा 60 रुपये शुल्क - तीसरी बार बनवाने के लिए एक साल करना पड़ेगा इंतजार, फ्री के सफर पर डीटीसी ने लगाई शर्त राजीव शर्मा नई दिल्ली। राजधानी में डीटीसी और परिवहन विभाग की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर के लिए पिंक स्मार्ट कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली में पिंक स्मार्ट कार्ड बनवा चुकी 19.18 लाख महिलाओं को इस कार्ड को सहेज कर रखना पड़ेगा। पिंक स्मार्ट कार्ड दो बार खोया तो फिर एक साल नया पिंक स्मार्ट कार्ड जारी नहीं होगा और बसों में मिलने वाली मुफ्त सफर की सुविधा पर भी एक साल तक के लिए ब्रेक लग जाएगा।

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की शर्तें पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड को लेक...