लखीसराय, मार्च 30 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। मार्च महीने में लगातार दो बार खराब मौसम ने जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तेज बारिश और आंधी-हवा के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलें बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं। बावजूद इसके अब तक प्रशासन की ओर से क्षति के आकलन की कोई ठोस प्रक्रिया शुरू नहीं होने से किसानों की परेशानी और चिंता बढ़ती जा रही है। खेतों में लगभग तैयार हो चुकी गेहूं की फसल तेज हवा के झोंकों से गिर गई है। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई किसानों ने सरसों की फसल काटकर खेतों में ही रखी थी, जो बारिश में भींगकर खराब होने लगी है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ और प्रशासन ने मदद नहीं की, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.